फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें न रोकने पर भड़का गुस्सा: महिलाओं और छात्राओं ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब रोडवेज बसों के बस स्टैंड पर न रुकने से परेशान महिलाओं और कॉलेज जाने वाली छात्राओं ने सोमवार को कुराली बस स्टैंड पर सड़क जाम कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि रोजाना बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं खरड़, मोहाली, चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों के लिए बस स्टैंड पहुंचती हैं, लेकिन रोडवेज ड्राइवर बस स्टैंड पर रोकने की बजाय बस को आगे या पीछे रोकते हैं, जिससे उन्हें दौड़कर बस पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि आज भी जैसे ही बस आगे जाकर रुकी, वे उसे पकड़ने दौड़ीं, लेकिन चालक ने उन्हें देखते ही बस भगा दी। इससे गुस्साई महिलाओं और लड़कियों ने बस स्टैंड चौक पर जाम लगा दिया और सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड पर मुफ्त यात्रा सुविधा मिलने के बावजूद रोडवेज कर्मचारी उन्हें बस में चढ़ाने से कतराते हैं, और कई बार चालक–कंडक्टर अव्यवहार भी करते हैं।

सूचना मिलते ही स्पोर्ट्स विंग पंजाब के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने रूपनगर डिपो के जनरल मैनेजर परमवीर सिंह को बुलाकर समस्या का समाधान करने की मांग की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तुरंत बस स्टैंड पर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की ड्यूटी लगाई है, जो बसों को नियमानुसार रुकवाएंगे और महिलाओं, छात्राओं तथा अन्य यात्रियों को सुरक्षित रूप से बसों में चढ़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें