खरड़। जिला आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन व ब्लॉक खरड़ की ओर से बस स्टैंड चौक पर पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही बजट की प्रतियां जलाई गईं।
जिला प्रधान बलजीत कौर मोहाली व ब्लॉक प्रधान रजवंत कौर बल्लोमाजरा ने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है। क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से इस बजट में आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के लिए कुछ भी नहीं किया है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब में आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की ओर से संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर मनजीत कौर, अकविंदर कौर, हरदीप कौर, भिंदर कौर, संदीप कौर, मनप्रीत कौर व सुखविंदर कौर उपस्थित थीं।