फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारिकपुर-पंडवाला टी-पॉइंट पर खुला मैनहोल बना जानलेवा, प्रशासनिक लापरवाही से हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। स्थानीय मुबारिकपुर-पंडवाला टी-पॉइंट पर सीवरेज का एक खुला मैनहोल पिछले कई दिनों से राहगीरों के लिए मौत का जाल बना हुआ है। भीड़भाड़ वाली सड़क पर स्थित यह खुला मैनहोल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यह मैनहोल बिल्कुल सड़क के बीच (टी-पॉइंट) में स्थित है, जहां वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। रात के समय अंधेरा होने के कारण दो-पहिया वाहन चालकों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग ने इसे ढंकने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। कई बार वाहन चालक बचते-बचते गिरने से बच गए हैं। इलाके के निवासियों ने प्रशासन और नगर काउंसिल के अधिकारियों से मांग की है कि इस मैनहोल को तुरंत ठीक किया जाए और इस पर मजबूत ढक्कन लगाया जाए ताकि किसी का जान-माल का नुकसान न हो। अगर जल्दी कार्रवाई न हुई तो लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें