फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारा साहिब में बुजुर्ग से मारपीट के बाद उतारी पगड़ी, चार लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 में गुरुद्वारा श्री सांचा धन साहिब में बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनकी पगड़ी उतारने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ थाना मटौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में परमजीत सिंह, नादर सिंह, दविंदरपाल सिंह, महिंदरपाल सिंह गुन्नू शामिल हैं। इनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला एसएसपी को दी शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। रंजिश यह है कि यह झगड़ा श्री गुरुद्वारा साहिब में बनी कमेटी के सदस्यों में चल रही आपसी गुटबाजी के कारण हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता बुजुर्ग भगवंत सिंह रोजाना की तरह गुरुद्वारा श्री सांचा धन साहिब फेज-3बी1 में 24 अप्रैल को सत्संग सुनने गए थे। जब वे पीछे पार्क में बने रास्ते में अंदर आए तो देखा कि चार लोग परमजीत सिंह, नादर सिंह, दविंदर पाल सिंह और महिंदरपाल सिंह गुन्नू परिसर में बने दफ्तर के बाहर बैंच पर बैठे हैं। इनमें एक आरोपी गुन्नू ने पहले 30 मार्च 2025 को हुई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में जसवंत सिंह की पगड़ी उतार दी। इसके बाद आरोपी को उक्त व्यक्ति हल्ला शेरी देकर दूसरे पक्ष के सदस्यों को डराने के लिए अपने साथ बिठाते हैं। बुजुर्ग भगवंत सिंह ने उनकी बैंच पर बैठे सभी की फोटो खींच ली थी। उस दौरान उक्त चारों ने बुजुर्ग को धमकाया कि तेरी पगड़ी भी वहीं उतारेंगे। अगले दिन 24 अप्रैल को जब बुजुर्ग भगवंत सिंह रूटीन में गुरुद्वारा साहिब में आया तो परमजीत सिंह व उसके साथियों ने ललकार कर उन्हें कहा कि वह आज उनकी फोटो खींचकर दिखाए। बुजुर्ग ने थोड़ी दूर जाकर उनकी दोबारा से फोटो खींच ली और उसी दौरान सभी ने उसे जोड़ा घर के बाहर घेर लिया। इसके बाद नादर सिंह ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग ने अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की तो उन्होंने बुजुर्ग से डंडा (जो कुत्तों से बचने के लिए उसके पास था) छीन लिया। बाद में उन्होंने बुजुर्ग की पगड़ी उतार दी और मारपीट की। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दे दी। पुलिस में कार्रवाई न होने पर बुजुर्ग सबूत सहित एसएसपी के पास पेश हुए जिसके बाद एसपी रैंक के अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए कहा गया। बाद में पुलिस ने जांच उपरांत चार लोगों पर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें