खरड़। ईको बाइकर्स क्लब मोहाली ने अपनी मासिक राइड के अंतर्गत ईको फ्रीडम राइड का आयोजन किया। इस विशेष राइड का नेतृत्व क्लब के संस्थापक रोहित मिश्रा ने किया। राइड का शुभारंभ श्री राम भवन खरड़ से हुआ जहां क्लब की सलाहकार नीलम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी राइडर्स को रवाना किया। यह रोमांचक यात्रा खरड़ से धर्म नगरी कुरुक्षेत्र तक आयोजित की गई। राइड के मुख्य समन्वयक के रूप में कर्नल एचएस मान और मोहित राजल ने सक्रिय भूमिका निभाई। राइड के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए।