मोहाली। फेज-6 व 1 के चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट कई हफ्तों से टूटी पड़ी है, लेकिन उसे ठीक करने की किसी को फिक्र नहीं है। हालत ये है कि सुबह-शाम ऑफिस टाइम पर यहां जाम लगना आम बात हो गई है। लोग रेड-ग्रीन सिग्नल के बिना ही गाड़ियां निकालते हैं और कभी भी हादसा हो सकता है। रेजिडेंट्स का कहना है कि निगम के अफसरों को कई बार लिखा गया, पर हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जानकारी के अनुसार फेज 6 व 1 की लाइट पॉइंट पर हर समय काफी ट्रैफिक रहता है। उपर से ट्रैफिक लाइट का पोल हादसे का शिकार होने के बाद सड़क की ओर झुका पड़ा है। इससे ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह डिस्टर्ब है। दुकानदारों की मांग की है कि तुरंत एक्सपर्ट टीम लगाकर सभी खराब लाइटें रिपेयर की जाएं और मेंटेनेंस के लिए स्थायी सिस्टम बनाया जाए।