फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन ने खोला ‘राहत शिक्षा केंद्र’

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन ने बाल दिवस पर की गई अपनी घोषणा को बेहद कम समय में अमल में लाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाया है। फाउंडेशन ने मात्र चार दिनों के भीतर राहत शिक्षा केंद्र की शुरुआत कर दी, जिसके तहत झुग्गी-झोपड़ी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को खुली हवा में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह केंद्र उन बच्चों के लिए खोला गया है जो दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू सहायिकाओं व अन्य दैनिक कमाई करने वाले परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और नियमित स्कूल नहीं जा पाते। फाउंडेशन ने इलाके में अस्थायी रूप से बंद पड़ी दुकानों के सामने यह केंद्र शुरू किया है, ताकि आस-पास के बच्चे बिना किसी रुकावट और खर्च के पढ़ाई से जुड़ सकें।
विज्ञापन

बच्चों को स्लेट और शैक्षणिक सामग्री बांटी
शुरुआत के पहले ही दिन यहां काफी संख्या में बच्चे पहुंचे। बच्चों को स्लेट, नोटबुक, कपड़े और अन्य शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उनके सीखने के उत्साह में और बढ़ोतरी देखी गई। आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक हरमोहिंदर संधू, चेयरमैन रुचिका शर्मा व्यास और शिक्षा स्वयंसेवक रेणु और सविता शामिल रहीं। बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए डांस टीचर अद्विका व्यास ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें