फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वार्ड-13 में टूटी सड़कों का पैचवर्क शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के वार्ड-13 में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों के सुधार का काम आखिरकार शुरू हो गया है। श्री गुरु गोविंद सिंह नगर, न्यू जनरेशन अपार्टमेंट, न्यू जनरेशन एक्सटेंशन और स्पेंगल हाइट्स के सामने वाली सड़क पर बुधवार को नगर परिषद ने पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय पार्षद गुरप्रीत कौर और समाज सेवी सुखबीर सिंह लवली ने बताया कि क्षेत्रवासी काफी समय से सड़क की दुर्दशा से परेशान थे। बारिश और भारी ट्रैफिक के चलते सड़क जगह-जगह से टूट गई थी, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी तरह वार्ड-27 में बरसाती पाइपलाइन के टूटे ढक्कनों की समस्या को भी नगर परिषद ने गंभीरता से लिया है। इस बार वहां लगाने के लिए मजबूत और टिकाऊ ढक्कन मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें