फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: नियमों के अनुसार हों सभी निर्माण, सोहाना हादसे के बाद डीसी ने बैठक में दिए आदेश

Tue, 24 Dec 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

डीसी ने कहा कि केवल निर्माण ड्राइंग को मंजूरी देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय-समय पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि यह जांच की जा सके कि निर्माण बिल्डिंग बायलॉज/स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार है या नहीं। 
  
विज्ञापन
सोहाना में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहाना इमारत ढहने से दो युवाओं की माैत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त आशिका जैन ने जिले में पड़ते स्थानीय निकायों को स्पष्ट किया कि वे सुनिश्चित करें कि चल रहे सभी निर्माण, भवन उपनियमों के अनुसार हों, अन्यथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उल्लंघन नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घोर मानवीय लापरवाही से हुई घातक घटनाओं के मद्देनजर, संबंधित भवन शाखाओं को समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करके अधिक उत्तरदायी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल निर्माण ड्राइंग को मंजूरी देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय-समय पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि यह जांच की जा सके कि निर्माण बिल्डिंग बायलॉज/स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार है या नहीं। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें