खरड़। बलौंगी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को आठ ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बलौंगी पुलिस एटीएम बिल्डिंग बलौंगी पुल के नीचे वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ, जिसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू वासी गोबिंद नगर, जलालाबाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से यह जाना जाएगा कि वह नशे के खेप कहां से लाकर आगे कहां बेचता था।