कुराली में रोष मार्च निकालते अकाली दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। -संवाद
- फोटो : MOHALI
कुराली। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और नीले कार्ड रद्द करने के मामले में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में से रोष मार्च निकालते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार चरणजीत सिंह चन्ना कालेवाल, जत्थेदार मनजीत सिंह मुंधो, शहरी प्रधान हरमिन्द्र सिंह काला, दविन्द्र सिंह ठाकुर और राजदीप सिंह हैप्पी ने कैप्टन सरकार को घपलेबाजी की सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार ने गरीब वर्ग के राशन कार्ड काट कर करोड़ों का घपला करके गरीबों के मुंह से रोटी छीन ली है। पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को कोई राहत नहीं दी बल्कि बिजली के बड़े-बड़े बिल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के अलावा प्रत्येक सरकारी फीस को बढ़ाकर लोगों पर संकट के समय में आर्थिक बोझ डाला है।