फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 28 जुलाई को गमाडा दफ्तर के सामने सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में धरना देगी अकाली दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल 28 जुलाई को गमाडा दफ्तर मोहाली के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी। इस दौरान अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल किसानों को संबोधित करेंगे और ‘लैंड पूलिंग स्कीम-2025’ पर सरकार को घेरेंगे।
विज्ञापन



बुधवार को जिला जत्थेदार परविंदर सिंह सोहाणा ने कहा कि अकाली दल ने लैंड पूलिंग स्कीम को किसान विरोधी और एक साजिश भरी योजना करार देते हुए इसके विरोध में सूबे स्तर पर संघर्ष शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह स्कीम पंजाब के किसानों की जमीन छीन कर दिल्ली दरबारियों के हवाले करने की साजिश है। इसे किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा मोहाली जिले के गांवों में लगातार बैठकें की जा रही हैं। इस मौके पर उनके साथ पार्टी प्रवक्ता शमशेर सिंह पुरखालवी, लंबरदार हरविंदर सिंह सोहाणा, सर्कल प्रधान और पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह लखनौर, पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह तंगौरी, बलजीत सिंह दैड़ी और निर्मल सिंह माणकमाजरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें