फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली के कटों के खिलाफ अकाली दल का डेराबस्सी में आज रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब में पड़ रही भारी गर्मी के बीच बिजली के लगातार लग रहे अनियोजित कटों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी के विरोध में वीरवार को शिरोमणि अकाली दल की ओर से हलका डेराबस्सी के पूर्व विधायक एनके शर्मा की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


अकाली दल के नेताओं के अनुसार, बिजली के लंबे कटों के कारण जहां आम जनता परेशान है, वहीं व्यापार और कृषि पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार बिजली सप्लाई के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। पूर्व विधायक एनके शर्मा की अगुवाई में होने वाले इस रोष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल होंगे। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी और एसडीएम के माध्यम से प्रशासन को मांग पत्र सौंपा जाएगा ताकि बिजली की सप्लाई को तुरंत सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें