फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ की पार्किंग के रेट में कटौती, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

Fri, 09 Aug 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग का रेट 65 फीसदी कम कर दिया है। पहले जहां यात्रियों को चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए 85 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब पहले 30 मिनट के लिए महज 30 रुपये और 31 से 120 मिनट तक पुराने रेट ही यानि 85 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 120 मिनट के बाद पार्किंग रेट प्रति घंटा के हिसाब से 20 रुपये 85 रुपये में जुड़ते जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को पहले 20 रुपये देने पड़ते थे, अब पहले 30 मिनट के लिए 10 रुपये और 31 से 120 मिनट तक पुराने दाम चुकाने होंगे। 120 मिनट के बाद दस रुपये प्रति घंटे के हिसाब से देने पड़ेंगे। वहीं, बस का पहले 30 मिनट के लिए 40 रुपये और ऑटो का 30 रुपये पार्किंग चार्ज देना पड़ेगा। 31 से 120 मिनट तक बस और ऑटो का 100 रुपये चार्ज देना पड़ेगा।

छह माह में शुरू होगी ऑटोमेटिक पार्किंग
एयरपोर्ट पर छह माह में ऑटोमेटिक पार्किंग की शुरुआत कर दी जाएगी। इसमें हर काम सेंसर करेगा। पैसे डालने के बाद ही ऑटोमेटिक पार्किंग की शुरुआत होने के बाद पैसेंजर की एंट्री हो पाएगी। इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें