फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एम्स मोहाली को मिला ब्रेस्टफीडिंग-फ्रेंडली अस्पताल का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब यह देश का पहला राज्य सरकार का मेडिकल कॉलेज बन गया है जिसे ‘ब्रेस्टफीडिंग-फ्रेंडली अस्पताल’ का दर्जा मिला है। इससे पहले देश में सिर्फ कमांड अस्पताल पुणे को यह मान्यता मिली थी। देशभर में अब तक 71 अस्पतालों को यह मान्यता दी गई है। इनमें से करीब आधे (39) अस्पताल सेना के हैं। तेलंगाना राज्य इस मामले में सबसे आगे है, जहां कई सरकारी अस्पतालों को मान्यता मिल चुकी है। कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों को भी यह उपलब्धि मिली है, लेकिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एआईएमएस मोहाली पहला है। यह मान्यता ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया (बीपीएनआई) ने दी है। बीपीएनआई के डॉ. अरुण गुप्ता देशभर में माताओं को स्तनपान के लिए जागरूक करने और अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का काम कर रहे हैं। 5 अगस्त को बीपीएनआई की टीम ने एम्स मोहाली का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व बाल रोग विशेषज्ञ और स्तनपान सलाहकार डॉ. राजिंदर गुलाटी ने किया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ की मेहनत और लगन की सराहना की। एम्स की डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने बताया कि यह सफलता उनकी टीम की दिन-रात की मेहनत से ही संभव हो पाई। उन्होंने पहले पंजाब का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक भी शुरू किया था और देशभर में दूध बैंक की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईसीएमआर प्रोजेक्ट भी शुरू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें