फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अखंड पाठ के भोग के बाद कीर्तन और कथा से संगत हुई निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी खरड़ में तीसरा नींव पत्थर दिवस संगत के सहयोग से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके बाद हजूरी रागी भाई बलजिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया, जबकि भाई मनजीत सिंह ने सिख इतिहास पर कथा के माध्यम से प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार हरनेक सिंह देवपुरी ने सभी रागी जत्थों, कथावाचकों और संगत का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाई करनैल सिंह, भाई सेवा सिंह पुरखाली, सहायक जनरल सचिव, बीबी विद्या देवी, भाई स्वर्ण सिंह बंगा सलाहकार, भाई हरनाम सिंह डल्ला प्रैस सचिव, जगदीप सिंह खजानची नौ सदस्य भी नियुक्त किए गए। कार्यक्रम की समाप्ति पर लंगर भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें