जीरकपुर। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना समाजसेवी टीम से मिली, जो क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की गश्त कर रही थी। जानकारी के अनुसार वुडलैंड स्टोर के पास दो युवक नशा करते हुए पाए गए, जो टीम को देखकर घबरा गए और लिफाफे फेंकने लगे। इसके बाद दोनों को पकड़कर थाना जीरकपुर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ गोना और चिंटू कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चिट्टा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नशा करने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।