डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित भूषण फैक्ट्री के मोड़ पर आगे जा रही कार को अचानक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच कार चालक ने ट्रक चालक को जमकर पीटकर घायल कर दिया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक राम कृष्ण ने बताया कि वह ट्रक पर सामान लादकर लुधियाना से राजस्थान के लिए निकला था। जब वह डेराबस्सी स्थित भूषण फैक्ट्री के मोड़ पर पहुंचे तो उनके आगे जा रही एक होंडा सिटी कार ने यू-टर्न लेने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद पीछे आ रहे लोड ट्रक ने ब्रेक नहीं लगाया और कार पीछे से टकरा गई। जिससे कार थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान कार चालक ने उतरकर उसके चेहरे पर तेजधार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच राहगीरों ने ट्रक चालक को बचाया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अज्ञात कार चालक ने ट्रक चालक को मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को डेराबस्सी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद