फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर बनने के बाद अमरजीत सिंह बोले- मोहाली को बनाएंगे दुनिया का नंबर एक शहर, एन चो की दुर्गंध से लोगों को मिलेगी निजात

विज्ञापन
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को पद ग्रहण करवाते सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व अन्य। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर को चंडीगढ़ से बेहतर ही नहीं बल्कि दुनिया का नंबर एक शहर बनाया जाएगा। यह दावा नए मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने किया। उन्होंने कहा कि शहर की सारी समस्याओं को हल किया जाएगा। इलाके के विकास पर ही उनका फोकस रहेगा। नई चीजें बनाने के साथ ही पहले बनी चीजों की उचित देखभाल की जाएगी। उनकी तय समय से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह सिद्धू ने मीडिया से कहा, फेज-नौ में गंदे नाले की समस्या सबसे अधिक है। नाले के चारों ओर शहर बसा हुआ है। वह कोशिश करेंगे कि इस नाले को कवर किया जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पार्कों और सड़कों के काम प्रमुखता से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए और पुराने सेक्टरों के पार्कों का काम नगर निगम के अधीन आ गया है। यहां तक अब इलाके में एक ही एजेंसी हो गई, जो सारे विकास कार्य देख रही है। लोगों के सुझाव लेकर विकास कराएंगे। अमरजीत सिंह ने कहा कि लावारिस पशुओं और कुत्तों की समस्या प्राथमिकता से दूर कराएंगे। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण भी जोर देंगे।
लंबित योजनाएं होंगी पूरी
सिद्धू ने कहा, जो भी लंबित योजनाएं हैं, उन्हें हर हाल में पूरी कराएंगे। इसके अलावा वह कुछ नए प्रोजेक्ट भी शुरू करेंगे। सभी पार्षदों से बैठक कर रणनीति बनाएंगे। पानी की दिक्कत अादि समस्याओं को दूर किया जाएगा। योजना है कि एक ऐसा सेंटर बनाया जाए, जहां से सभी लोगों की समस्याओं को हल किया जा सके। इसमें सिटी बस सर्विस से लेकर अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें