फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर वेबसाइट पर अपलोड किए पार्षदों के फोन नंबर, लोग पार्षदों को बता पाएंगे समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के लोग अब किसी भी समस्या को लेकर अपने पार्षदों से फोन पर आसानी से बातचीत कर पाएंगे, साथ ही उन्हें अपनी समस्याएं बता पाएंगे। अमर उजाला की ओर से नगर निगम की वेबसाइट पर चुने हुए पार्षदों के फोन नंबर न होने के मामले को गंभीरता से उठाया गया था, जिसके बाद अब उनके फोन नंबर साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं इस बार पार्षदों के घर का पता भी दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे उनसे मिल पाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फरवरी में नगर निगम को चुने हुए पार्षद मिल गए थे, लेकिन इसके बाद भी नगर निगम की वेबसाइट पर चुने हुए पार्षदों के फोन नंबर अपलोड नहीं किए गए थे। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत आती थी। वहीं, चल रहे कोरोना काल के कारण लोगों को ज्यादा समस्या आ रही थी। इसी बीच अमर उजाला ने इस मामले को 8 जुलाई के अंक में ‘कोरोना काल में अपने पार्षदों तक कैसे पहुंचाएं आवाज’ शीर्षक से इस मामले को उठाया। जैसे ही यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इस मामले की गंभीरता को समझते हुए निगम की वेबसाइट पर सभी पार्षदों के फोन नंबर अपलोड कर दिए। साथ ही पार्षदों के पते तक दिए गए हैं।
इस बारे में फेज-3बी2 निवासी जगदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि यह एक अहम मामला था। इससे सीधे दो लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। जो कि किसी न किसी रूप में नगर निगम से जुड़े हुए हैं। अब लोग अपने पार्षदों को सीधे अपनी समस्याएं बताएंगे। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें