मोहाली। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब की गांव सैनी माजरा स्थित नौ एकड़ जमीन को नीलाम करने का फैसला सोमवार को इलाके के लोगों और एसजीपीसी सदस्य के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की हिदायतों पर नीलामी रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब नीलामी नहीं करवाई जाएगी। साथ ही सरकार से गुरुद्वारा साहिब की जमीन के बदले जमीन की मांग की जाएगी।
जानकारी के मुुताबिक इस जमीन को बचाने के लिए साल 2012 में भी एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह की अगुवाई में काफी संघर्ष हुआ था। साथ ही इस जमीन को बेचने के बजाय सरकार से बदले की जमीन लेकर कोई अस्पताल या संस्थान बनाने पर सहमति बनी थी। इस संबंधी एसजीपीसी की कार्यकारिणी की मीटिंग में बाकायदा प्रस्ताव भी पास हुआ था। जिसमें कहा गया था कि जमीन बेची नहीं जाएगी। साथ ही उक्त जगह पर संगत के लिए अस्पताल या कोई संस्थान स्थापित किया जाएगा। लेकिन बाद यह जमीन गमाडा की तरफ से एक्वायर कर ली गई थी। इसके बाद लैंड पुलिंग के हिसाब से एलयू जारी कर दिया गया था। वही, एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह ने कहा कि भले ही भोली रद्द कर दी गई है। परंतु जब तक इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया रद्द करके गुरुद्वारा साहिब के नाम जमीन नहीं की जाती है। तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से शुरू से ही एक स्टैंड कायम रखा गया है कि जमीन के बदले गमाडा ासे एक स्थान पर सारी जमीन ली जाए।