फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी कैब चालकों ने वाईपीएस चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 के वाईपीएस चौक के सैकड़ों टैक्सी चालकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर भारी रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित राजभवन का घेराव करने की योजना बनाई थी। लेकिन उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। इस मौके पर ट्राइसिटी कैब एसोसिएशन के बैनर तले जुटे टैक्सी चालकों का कहना था कि ट्राइसिटी में निजी नंबर से अवैध रूप से चल रहे कार और बाइक टैक्सी से प्रशासन को नुकसान हो रहा है। साथ ही लोगों की जान की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के विरोध में उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा है।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्राइसिटी कैब एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि स्थिति यह है कि कैब चालकों के पास कोई काम नहीं है, जिससे वे टैक्सियों की किश्त नहीं दे पा रहे हैं और उन्हें घर खर्च में बड़ी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में 10 हजार से अधिक बाइक टैक्सी और कारें अवैध रूप से चल रही हैं, जो अवैध रूप से कंपनियों से जुड़ी हैं। वहीं निजी वाहनों के रूप में रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। इस दौरान कैब चालक की मांग पत्र लेने पहुंची एसडीएम मोहाली सरबजीत कौर ने चालकों को आश्वासन दिया कि वे जल्द उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी और 15 दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें