फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 116 घंटे की जांच के बाद गिलको में चल रही ईडी- इनकम टैक्स की रेड खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में गिलको के दफ्तर, उसके मालिक और करीबियों पर शुरू हुई ईडी और आयकर विभाग की जांच 5 दिसंबर को सुबह 1:30 बजे समाप्त हुई। यह जांच करीब 116 घंटे तक तक चली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को सुबह 5 बजे ईडी और आयकर विभाग की जांच भूपिंदर सिंह काला सैनी के घर से छापेमारी शुरू हुई थी। इसके साथ ही गिलको के दफ्तर और उसके मालिक रणजीत सिंह गिल के घर पर भी जांच हुई थी। लंबी जांच के बाद विभाग के हाथ क्या लगा है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि भूपिंदर सिंह काला सैनी और गिलको दफ्तर से कई दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है। इसमें कई प्रकार के प्रॉपर्टी डील के दस्तावेज बताए जा रहे हैं। यह भी सामने आ रहा है कि 5 दिन की जांच के दौरान जिन इन्वेस्टर्स, सोने के कारोबारी और गिलको ग्रुप से संबंधित अन्य बोर्ड सदस्य के नाम सामने आए थे, उन सभी को जांच खत्म होने तक गिलको कार्यालय में ही रोक कर रखा गया था। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई। चर्चा है कि विभाग के अधिकारियों को नगर काउंसिल खरड़ के कुछ पार्षदों के नाम लिखी हुई एक डायरी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें