फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धर्मगढ़ में घरेलू झगड़े में हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां-बनूड़। गांव धर्मगढ़ में रविवार रात घरेलू झगड़े के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करने के आरोप में तीन भाइयों समेत छह व्यक्तियों को गिरफ्तार लिया है। थाना प्रमुखी बलविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नत्था सिंह वासी गांव धर्मगढ़ के बयानों पर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्होंने बताया कि उसके पुत्र संत सिंह की 2013 में मौत के बाद उसकी पत्नी का एक रिश्तेदार के साथ विवाह करवाकर नत्था सिंह ने अपने घर रखा हुआ था। किसी बात पर मामूली अनबन होने के बाद शिकायतकर्ता की बहू ने अपने भाइयों और रिश्तेदारों को बुला लिया। उन्होंने घर आकर हवाई फायर किए और मौके पर पंचायत को भी अपशब्द बोले। इस बात का पता चलने पर एएसआई राम कृष्ण समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और सभी को मौके पर काबू किया। उन्होंने बताया कि तीन भाई गुरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, जसविंदर सिंह सभी वासी गांव बल्ला कलां (जिला रूपनगर) और हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह वासी कांझला (जिला रूपनगर) और गुरजीत सिंह धर्मगढ़ के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें