मोहाली। शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज, फेज-6 में बीए की 300 सीटों पर दाखिले जारी हैं। इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में बीए की कुल 600 सीटें हैं। इनमें से करीब 300 सीटों पर पहले ही दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन करें। दाखिले से संबंधित प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज की जानकारी कॉलेज से प्राप्त की जा सकती है। प्रिंसिपल जसप्रीत कौर बैंस ने बताया कि अभी 300 सीटें खाली हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की। समय रहते दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।