फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वीआईपी रोड पर डिलीवरी बॉय से हुआ झगड़ा, स्कॉर्पियो सवारों ने राइफल निकाल किया फायर, आरोपी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड के केसरी प्लाजा मार्केट में देर रात विवाद हुआ। स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने एक डिलीवरी बॉय से झगड़ा किया। उन्होंने राइफल निकालकर दहशत फैलाई, जिसके बाद सभी मौके से भाग गए। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की है। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने डिलीवरी बॉय को मोटरसाइकिल हटाने को कहा था। डिलीवरी बॉय ने बताया कि मोटरसाइकिल उसकी नहीं है। इसके बाद युवकों ने उससे बहस की और हमला कर दिया। झगड़े के दौरान लात-घूंसे चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं। एक युवक अपनी गाड़ी से राइफल निकाल लाया। गाड़ी में मौजूद महिलाओं और दोस्तों ने उससे राइफल छीन ली। दुकानदारों के विरोध करने पर हमलावर अपनी कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस जांच और शिकायत
मंगलवार को सभी दुकानदारों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। गोली चलने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक हमलावर चंडीगढ़ और दूसरा जींद का निवासी बताया जा रहा है। ये युवक वीआईपी रोड पर किराए पर रहते थे। सभी हमलावर फिलहाल भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापा मार रही है। सीसीटीवी भी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें