फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का दावा किसानों को 114.71 करोड़ की अदायगी

Tue, 03 May 2016 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
राशि जमा होगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले की मंडियों में इस सीजन में एक लाख चार हजार 440 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की उम्मीद है। अब तक मंडियों में 969952 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इस बात की जानकारी डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक गेहूं की 114 करोड़ 71 लाख रुपये की अदायगी की जा चुकी है। शेष अदायगी भी जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पिछले सीजन में जिले में 77172 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा था। जबकि इस साल मंडियों में गत वर्ष की तुलना में 27 हजार 268  मीट्रिक टन गेहूं अधिक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में पहुंचने वाले गेहूं का दाना-दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडियों में 86 हजार 620 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। शेष  रहती 10 हजार 332 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने की हिदायतें जारी की की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पनग्रेन ने 21932 मीट्रिक टन, मार्कफैड ने 20104 मीट्रिक टन, पनसप ने 11665 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाउस ने 10829 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 9409 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 15995 मीट्रिक टन और व्यापारियों ने 7018  मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि पनग्रेन किसानों को 96 फीसदी अदायगी करके सबसे आगे है। पंजाब एग्रो ने 93 फीसदी, एफसीआई 91 फीसदी, मार्कफैड 91 फीसदी, पनसप 47 फीसदी, पंजाब स्टेट वेयर कारपोरेशन ने 65  फीसदी की अदायगी की है। किसानों को 84 फीसदी तक की अदायगी हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें