कोरोना महामारी के संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंडियन रेलवे ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटेड मास्क एंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन लगाई है। इस मशीन से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। अगर कोई यात्री यात्रा के दौरान अपना मास्क और सैनिटाइजर लाना भूल गया है तो वेंडिंग मशीन में रुपये डालने के बाद बटन दबाते ही मास्क और सैनिटाइजर ले सकते हैं।
यह है रेट लिस्ट
तीन लेयर मास्क : 10 रुपये
एन-95 मास्क : 100 रुपये
एन-95 वी मास्क : 150 रुपये
100 एमएल सैनिटाइजर : 50 रुपये
200 एमएल सैनिटाइजर : 100 रुपये
दस्ताने : बीस रुपये