फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक्टिवा चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में वाहन चोरी की एक और वारदात सामने आई है। पटियाला रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के पास रहने वाले अंकित गर्ग ने पुलिस स्टेशन जीरकपुर में अपनी एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 11 नवंबर 2025 को उन्होंने अपनी एक्टिवा को रोज की तरह घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद बाहर आने पर स्कूटी मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद अंकित गर्ग ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो अज्ञात युवक स्कूटी चोरी कर फरार होते दिखाई दिए। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें