कुराली। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोक हित मिशन द्वारा धार्मिक समागम आयोजित किया गया। पहले गुरुद्वारा गढ़ी भोरखा साहिब में भाई हरजीत सिंह हरमन के कीर्तनी जत्थे ने संगत को गुरबानी कीर्तन से निहाल किया। गुरमीत सिंह शांटू, रविंदर सिंह बजीदपुर और अन्य ने बच्चों को गुरु साहिबान की कुर्बानियों से अवगत कराने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इसके बाद माजरी ब्लॉक चौक में चाय-पकौड़े का लंगर लगाया गया और पदाधिकारियों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, गुरिंदर सिंह कैरों, अच्छर सिंह, बलिहार सिंह, सरपंच सुभम गिरी और अन्य लोग उपस्थित रहे।