फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई एक्टिवा सवार दंपती, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बडाली रोड पर ट्रक ने एक्टिवा सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक फ्लाई ओवर की सर्विस रोड से घूम कर बडाली रोड पर चढ़ रहा था। इसी दौरान ट्रक नंबर पीबी 11 बीएफ 3751 ने बडाली रोड की ओर से आ रही एक्टिवा पीबी 65 ऐपी 2455 को चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक महिला के ऊपर से निकल गया। मृतका की पहचान गुरमेल कौर पत्नी नैब सिंह वासी मस्तगढ़ के तौर पर हुई है। मृतका अपने पति नैब सिंह के साथ गांव बडाली में अपनी बेटी को लोहड़ी का उपहार देकर वापस जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक और मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें