जीरकपुर। सैनी विहार फेस-2 बलटाना के मकान नंबर 465 में रविवार रात एक चोर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर आया और घर की पहली मंजिल पर रखे इनवर्टर की बैटरी और फ्रिज के कवर के नीचे पड़े 3500 चोरी कर फरार हो गया। चोरी की सारी वारदात घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिवार के अनुसार यह चोरी की घटना रात करीब 2 से ढाई बजे के दौरान हुई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर एक्टिवा पर आता हुआ साफ दिखाई दे रहा है और हेलमेट पहने होने के कारण चोर की पहचान नहीं पा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि चोर बिना किसी डर के दीवार फांद कर घर में घुसा और घर की पहली मंजिल पर जाकर इन्वर्टर की बैटरी व फ्रिज के कवर के निचा पड़ा 35 सो रूपये कैश चोरी कर लिए। जिस समय घर की पहली मंजिल पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया परिवारिक मैंबर ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे और पहली मंजिल पर कोई नही था। परिवारिक मैंबरों के बताए अनुसार चोर ने पहली मंजिल पर सारा घर खंगला, दरवाजे व अलमारियां खुली पड़ी थी और दों जगह पान खाकर थूका हुआ था। हैरानी की बात तो यह है की चोर पहली मंजिल से इन्वर्टर ग्राउंड फ्लोर तक अकेला लेकर आया और किसी को पता तक नही चला। जिसके बाद इन्वर्टर की बैटरी लेकर दीवार फांदकर बैटरी एक्टिवा पर रख कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत परिवारिक मैंबरों द्वारा सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।