फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टैक्सी रोककर चालक व उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। रविवार की रात गुलाबगढ़ रोड पर एक टैक्सी चालक को रोक कर उस पर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव में आए वहां से गुजर रहे उसके भाई से भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों को जख्मी अवस्था में डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी देते टैक्सी चालक 23 वर्षीय गगन शर्मा ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और रविवार रात करीब 11:30 बजे गुलाबगढ़ से सवारी को छोड़कर घर आ रहा था। इसी दौरान एक युवक गांव जवाहरपुर वासी लक्की ने उसकी गाड़ी के आगे आकर गाड़ी रोक दी और बेवजह गाली गलौज करने लगा। उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।तभी वहां से गुजर रहे उसके बड़े भाई नरेंद्र शर्मा जो जोमैटो डिलीवरी का काम करता है बीच बचाव करने लगा तो उन्हें भी जख्मी कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। दोनों को जख्मी हालत में डेराबस्सी अस्पताल पहुंच गया जहां से उन्हें जीएमसीएच 32 रेफर कर दिया गया। घायल गगन ने बताया कि उसके पीठ व बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि उसके बड़े भाई नरेंद्र के पेट में दोनों तरफ तेजधार हथियारों से गहरे कट लगे व सर में भी सात टांके लगाए गए। गगन ने बताया कि दोनों भाइयों ने पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए हैं। एएसआई नाथीराम ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें