फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, लोगों ने जताया विरोध, नप कार्यालय पर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव में कई जगह जिला मोहाली और नगर परिषद नयागांव प्रशासन ने 2 और 4 फरवरी को अवैध निर्माणों पर की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया और नगर परिषद ऑफिस में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन के दौरान नगर के कई पार्षद, डीलर एसोसिएशन के प्रधान और अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोशिश बबल ने कहा कि पंजाब सरकार को नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देने चाहिए कि समय पर लोगों के घरों के नक्शे पास करे। लोगों को समय पर एनओसी दी जाए। सरकार और प्रशासन का काम होता है लोगों को बसाना न की उजाड़ना।
विज्ञापन

यहां नयागांव इलाके में प्रशासन और पंजाब सरकार की तरफ से दोहरी नीति अपनाई जा रही है, जो गलत है। नयागांव इलाके में लोगों के नक्शे पास नहीं किए जा रहे हैं। 2 और 4 फरवरी को नोटिस दिए बिना की गई कार्रवाई का सभी लोग विरोध करते हैं जिन लोगों ने अस्थायी अपने प्लाटों की चारदीवारी की हुई थी उसको भी प्रशासन ने बिना नोटिस दिए गिरा दिया जो गलत है। प्रशासन ने कार्रवाई कर लोगों का नुकसान किया है उसका मुआवजा उन लोगों को दिया जाए। डीलर एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद द्वारा की जा रही कार्रवाई लोगों के साथ धक्का है। बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की जा रही है जो गलत है इसका सभी लोग विरोध कर रहे हैं। हमारी प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग है इस कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। नहीं तो 9 फरवरी को नयागांव निवासी मजबूरी में इकट्ठा होकर पंजाब मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करेंगे।

हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार जो लोग बिना नक्शा पास करवाए, इको सेंसेटिव जोन और कैचमेंट एरिया में रोक के बावजूद नए अवैध निर्माण कर रहे हैं, उन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने नहीं दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है इको सेंसेटिव जोन और कैचमेंट एरिया में कोई अवैध निर्माण नहीं होगा। - मनप्रीत सिंह, नगर परिषद अधिकारी, नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें