फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूड़ में नगर काउंसिल की टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त

विज्ञापन
बनूड़ में नगर काउंसिल की टीम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर से उठाया सामान? - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
बनूड़। अतिक्रमण हटाने के लिए वीरवार को नगर काउंसिल की टीम मुख्य बाजार पहुंची। मुलाजिम जब रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान उठाकर ट्राली में डालने लगे तो दुकानदारों ने विरोध किया, परंतु टीम विरोध के बावजूद ट्राली में सामान भरकर काउंसिल कार्यालय में ले गई।
विज्ञापन

नगर काउंसिल ने मुख्य बाजार में दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने का अभियान कुछ दिन से चलाया हुआ है। दुकानदारों ने अधिकारियों की प्रवाह नहीं की और पहले की तरह दुकानों के बाहर सामान सजाते रहे। जब काउंसिल की टीम ने सामान जब्त किया तो दुकानदारों ने पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ लोग फ्लाईओवर के नीचे दुकानें चला रहे हैं, उन्हें क्यों नहीं हटाया जाता।
काउंसिल ने जब कार्रवाई को अंजाम दिया तो यह बात भी खुलकर सामने आई कि जिन दुकानों के आगे पक्के तौर पर रेहडी लगती है, वह दुकानदार रेहड़ी वालों से 200 से 500 तक रोजाना किराया वसूलते हैं। कई दुकानों के आगे तो दो से तीन रेहड़ियां लगती हैं।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के कार्यसाधक अधिकारी गुरदीप सिंह भोगल ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए टीम ने बाजारों से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदारों द्वारा रेहड़ी वालों से वसूली करने की जानकारी मिली तो उन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें