मोहाली। इमिग्रेशन कंपनी के संचालक दंपती कुलबीर सिंह कौडा और उसकी पत्नी डॉॅ. रीत कौडा लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के बाद फरार चल रहे हैं। दोनों ने मोहाली में कई नाम से इमिग्रेशन कंपनियां खोली हुई थी। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जिन लोगों से दंपती ने ठगी की है। उन्होंने रविवार को किसान जत्थेबंदियों से मुलाकात की। किसान आगू और अन्य समर्थकों का कहना है कि अगर आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह सीएम पंजाब की कोठी का घेराव करेंगे और आमरण अनशन पर भी बैठेंगे।
मटौर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी गब्बर सिंह का कहना है कि कुलबीर कौडा के कई जगहों पर इमिग्रेशन के कार्यालय थे, लेकिन उनके इलाके का कार्यालय बंद पड़ा है और आरोपी फरार हैं। पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ 25 से 30 मामले दर्ज हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पीडितों को अपना फोन नंबर भी दिया है। यदि उनको आरोपी के बारे में कहीं कुछ पता लगता है तो उसकी जानकारी तुरंत दें।