मोहाली। विशेष अदालत ने 2018 के एनडीपीएस मामले में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जोधा को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। थाना सोहाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। अदालत ने आरोपी को पहले से काटी गई हिरासत अवधि की सजा सुनाते हुए 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार पुलिस ने सेक्टर-79-80 के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा था, जिसके पास से नशीला पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला था। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोप साबित मानते हुए यह फैसला सुनाया।