फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फिल्मों में काम का झांसा देकर किशोरी को राजस्थान ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फिल्मों और शूटिंग में काम दिलाने का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिगा को कथित तौर पर अपने कब्जे में रखने, जबरन शादी कराने और राजस्थान ले जाकर बेचने के मामले में मोहाली पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। थाना फेज-8 में दर्ज मामले में हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस जांच की अहम कड़ी मान रही है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना फेज-8 के एसएचओ गुरमिहिर सिंह ने बताया कि प्रमोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट हासिल किए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पुलिस उससे नाबालिगा को अपने कब्जे में रखने, उसे राजस्थान ले जाने और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।



छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार से पहले मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने राजस्थान से नाबालिगा को बरामद किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद कुमार ही नाबालिगा को कथित तौर पर खरीदकर राजस्थान ले गया था और उसे अपने घर में रखा था।
विज्ञापन




मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मोहाली के कुंभड़ा गांव की रहने वाली है। उसकी मां की शिकायत पर थाना फेज-8 में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि नाबालिगा को फिल्मों और शूटिंग में भीड़ वाले दृश्यों में काम दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोप है कि इसी बहाने उसे अपने साथ ले जाया गया, जिसके बाद परिवार से उसका संपर्क टूट गया। बाद में उसे राजस्थान ले जाने, जबरन शादी कराने और बेचने का आरोप सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें