खरड़ में सड़क के बीच पलटा कैंटर।
- फोटो : MOHALI
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानपुर पुल के नजदीक सोमवार सुबह लगभग छह बजे सेबों से भरा एक कैंटर ट्रक सड़क के बीच डिवाइडरों से टकरा पर पलट गया। यह दुर्घटना एक बाइक सवार को बचाते हुए हुई। इस दुर्घटना में कैंटर का ड्राइवर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैंटर में सवार दो अन्य लोगों ने बताया कि वह कुल्लू से सेब खरीद कर दिल्ली जा रहे थे। जब वह खानपुर पुल पार करके जैसे ही रोड पर चढ़े, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक व रांग साइड सेे गुजर रहे बाइक सवार को बचाते उनका कैंटर ट्रक डिवाइडरों से टकरा कर उलट गया। पुल पर फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलने पर पीसीआर पार्टी ने मौके पर पहुंच कर बस स्टैंड से यातायात अस्पताल रोड की ओर मोड़ कर चालू किया। लगभग दो घंटे बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया जा सका।