फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर फरार, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मदद के बहाने एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर फरार
विज्ञापन

क्रासर - सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस ने रविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ के एटीएम कार्ड से धोखे से 10 हजार रुपये निकालकर फरार होने के आरोप में तीन लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में अजय कुमार, गौरव और रोहित कोहाल शामिल हैं। पीड़ित रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह निज्जर चौक पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब वह एटीएम कैबिन में गया तो वहां पहले से दो व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने रविंदर सिंह को कहा कि एटीएम खराब है और अंदर दूसरी मशीन लगी है जिससे आप पैसे निकलवा सकते हैं। इसी दौरान यहां मौजूद एक तीसरे व्यक्ति ने रविंदर को कहा कि वह उसके एटीएम से पैसे निकाल देगा। इस पर रविंदर ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया और दो हजार रुपये निकालने के लिए कहा। लेकिन उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकाल लिए और अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद बाहर निकल गए। इस पर रविंदर सिंह ने शोर मचाया तो आरोपी पहले से ही बाहर खड़ी एक कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने रविंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिला पुलिस लोगों को पहले ही आगाह कर चुकी है कि एटीएम में अनजान लोगों से किसी भी तरह की मदद न लें। साथ ही अनजान को एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने को कभी न कहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें