फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ से सुधारी जाएंगी शहर में खस्ताहाल हो चुकी सड़कें और पार्क, पास हुआ प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की वित्त एवं ठेका कमेटी की बैठक में मंगलवार को आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। साथ ही पहले पास किए गए साढ़े आठ करोड़ रुपये के पुराने पास किए गए प्रस्ताव भी अलॉट किए गए हैं। यह प्रस्ताव अलॉट करने के लिए मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, कमिश्नर कमल गर्ग समेत सभी सदस्य मौजूर रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पास किए प्रस्तावों में विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक लगाने, सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम, पार्कों के रखरखाव का काम और इलाके में मकानों के नंबर की नई प्लेट लगाने का काम शामिल है। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि करीब साढ़े आठ लाख रुपये के काम अलॉट किए गए हैं। इनमें मुख्य तौर पर पार्कों का काम, पेवर ब्लॉक का काम, सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम, विभिन्न वार्डों में नई नंबर प्लेट लगाने का काम शामिल हैं। इस मौके पर मेयर ने कहा कि वित्त एवं ठेका कमेटी की बैठक में जो भी कामों के प्रस्ताव लाए गए हैं, वह सभी वार्डों के हैं और अलॉट किए गए काम तुरंत शुरू करवा दिए जाएंगे। इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। किसी भी वार्ड से भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूूरे शहर के विकास की जिम्मेदारी उनकी टीम पर है। इसके लिए वह पूरी तनदेही से लगे हुए हैं।
बता दें कि मोहाली नगर निगम का इन दिनों विकास कार्यों पर जोर हैं। क्योंकि आने वाले छह महीनों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में नगर निगम में काबिज दल कांग्रेस की ओर से कोशिश की जा रही है कि किसी तरीके से लोगों के दिलों को जीता जाए। सभी सुविधाएं लोगों तक पहुंचें, जिससे लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें