फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के पौत्र अभितेज की अस्थियां कीरतपुर में विसर्जित

Thu, 02 Jun 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र अभितेज सिंह संधू का अस्थि विसर्जन बुधवार को कीरतपुर साहिब में किया। इस मौके पर अभितेज के पिता अभय संधू, मां तेंजेंद्र कौर, ताई सुरेंदर कौर, भगत सिंह के जीवन पर पुस्तक लिखने वाले शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू, बुआ अमरजोत कौर सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंगलवार को मनप्रीत बादल शोक प्रकट करने अभितेज के निवास पर पहुंचे थे। यादवेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि सात जून को अभितेज की श्रद्धांजलि सभा मोहाली में होगी। इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व आप के अन्य नेताओं सहित कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें