मोहाली। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल फेज-7 में 18 अक्तृबर से 21 अक्तूबर तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें हुए मुकाबलों में विभिन्न राज्यों के 300 स्कूलों के 3600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साथ ही इस चैंपियनशिप में अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12,अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्गों में खिलाड़ियों को बांटा हुआ है। स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि शर्मा ने खिलाड़ियों की सराहना की।
वहीं, शनिवार को हुए मुकाबलों में 1000 मीटर के अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों में शौर्य इंटरनेशनल स्कूल जम्मू-कश्मीर के अभिनव बख्शी पहले स्थान पर रहे। अंडर-14 लड़कियों के 1000 मीटर मुकाबले में रयान इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर की परिनाश कौर प्रथम रही। अंडर-16 लड़कों के 1000 मीटर में एकेएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-45 चंडीगढ़ के हितेन सैनी पहले नंबर पर आए और लड़कियों में रयान इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़ की ओजस्विनी अजय प्रथम रहीं। वहीं अंडर-19 के 1000 मीटर लड़कों में केसी इंटरनेशनल स्कूल के रुहान रैना प्रथम रहे। लड़कियों के अंडर-19 के 1000 मीटर में प्रताप पब्लिक स्कूल करनाल की अवनि चौहान पहले स्थान पर रहीं।