फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में ‘आप’ और आजाद ग्रुप मिलकर लड़ेंगे नगर निगम चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के नगर निगम चुनाव की जंग रोमांचक होती जा रही है। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का आजाद ग्रुप और आम आदमी पार्टी के बीच नगर निगम चुनाव को लेकर समझौता हो गया। चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। इसका खुलासा आम आदमी पार्टी ने वीरवार को प्रेस नोट जारी करके किया।
विज्ञापन

वहीं, आजाद ग्रुप के प्रमुख नेता परविंदर सिंह सोहाना ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘आप’ ने उन्हें पूरा सहयोग देने वायदा किया है। वहीं, उन्हें उम्मीद है कि उनकी ओर से पांच साल में किए गए काम लोगों को पसंद आएंगे। इसके साथ ही शहर के विकास को गति देने के लिए लोग उनके ग्रुप को चुनेंगे।
जानकारी के मुताबिक आजाद ग्रुप और आम आदमी पार्टी में नगर निगम चुनाव को लेकर अहम समझौता हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इस समझौते के तहत सीट शेयरिंग का फार्मूला तैयार किया है। इसमें 36 सीटें आजाद ग्रुप और 14 सीटें ‘आप’ के लिए छोड़ी गई हैं। इस समझौते पर ‘आप’ के तमाम नेता सहमत हैं। हालांकि जिला इकाई के कुछ सीनियर नेताओं का कहना था कि इससे पार्टी कैडर को नुकसान होगा। कम से कम दोनों पार्टियों में 50 फीसदी का समझौता होना चाहिए था। ऐसे में आप के कुछ लोकल नेता नाराज भी हैं। सूत्रों की मानें तो इस फैसले के बाद उन्होंने दूसरी पार्टियों से संपर्क किया और वह उनसे चुनाव लड़ने का जल्द ही एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

‘आप’ उम्मीदवार किस निशान पर लड़ेंगे चुनाव फंसा पेंच
जानकारी के मुताबिक ‘आप’ के उम्मीदवार पार्टी के निशान या आजाद ग्रुप के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। अभी यह तय नहीं है। सूत्रों की मानें तो उम्मीदवारों की जो पहली सूची आम आदमी ने फाइनल की थी। उसे आजाद ग्रुप के आफिस भेज दिया है और नामांकन के दस्तावेज पूरे किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि शनिवार को कुछ लोग नामांकन फार्म भरेंगे। हालांकि पार्टी के सीनियर नेताओं का कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर थोड़ा मामला फंसा जरूर था। हालांकि कोशिश की जाएगी कि ‘आप’ उम्मीदवार पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव मैदान में उतरे।
इसलिए किया आप से समझौता
‘आप’ ने प्रेस नोट में कहा है कि लोगों को आने वाली मुश्किलों को दूर करने के मकसद से यह समझौता किया है। एक ईमानदार, पढ़े लिखे व्यक्ति के आजाद ग्रुप के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने सत्ता में रहते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करने के बजाय अपने चहेते और अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया।
कांग्रेस पर बोला हमला
‘आप’ ने कहा कि जब से सत्ता में कांग्रेस की आई है तब से कांग्रेस के नेताओं ने निगम के कामों में रुकावटें पैदा की हैं। शहर में कई विकास कार्यों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में रोकी गई। जिनसे लोगों की मुश्किलें दूर होनी थी। कांग्रेस पार्टी की ओर से रोके कामों को पूरा करने व शहर के विकास के निशाने को मुख्य रखकर यह फैसला किया गया है कि पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के आजाद ग्रुप के साथ मिलकर मोहाली नगर निगम का चुनाव लड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें