फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली में युवक के साथ मारपीट के बाद लूट, दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना ढकोली में एक युवक के साथ मारपीट, धमकी और लूटपाट के बाद दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित परम चावला निवासी अस्मिता होम्स, ढकोली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 दिसंबर की रात करीब 8 बजे वह घर से सामान लेने निकला था। ढकोली पार्क के पास उसे मोटरसाइकिल पर सवार सुमित बनवाला निवासी मोहाली और दीपक मलिक निवासी हरियाणा मिले। आरोप है कि दीपक जबरदस्ती उसकी एक्टिवा पर बैठ गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और एक्टिवा छीन ली। आरोप है कि पुलिस का भय दिखाकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद पीड़ित ने ज्योति अस्पताल के पास पहुंचकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ और ढकोली सीएचसी से पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट हासिल करने के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें