फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीआईए स्टाफ बताकर किया युवक का अपहरण<bha>;</bha> दो दिन तक बंधक बनाकर पीटा, एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में अपहरण कर मारपीट और फिराैती मांगने के मामले का नौ दिन बाद खुलासा हुआ है। इसमें बालौंगी में कुछ लोगों ने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताकर एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट। इसी दौरान आरोपियों ने युवक से ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर पैसे भी वसूले और उसके परिवार से फिरौती की मांग भी की। पुलिस ने इन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवक परविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह फिरोजपुर के गुरुहरसहाय का रहने वाला है और बलाैंगी में किराये पर रह रहा था। 3 मई को उसका जानकार रोबिन मिलने आया और कहा कि वह अपना कपड़ों का बैग उसके कमरे में छोड़कर जा रहा है और अगले दिन ले जाएगा। 4 मई की रात करीब 7:45 बजे जब परविंदर कमरे में सो रहा था तो एक और जानकार परगट सिंह आया और उसके साथ कुछ अज्ञात लोग भी कमरे में घुए गए और खुद को सीआईए स्टाफ के कर्मचारी बताया। जब उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल ली और उसे धमकाया।
इसके बाद वे उसको जबरन एक थार गाड़ी में बैठाकर ले गए और उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर उससे 65 हजार रुपये लूट लिए और साथ ही गूगल-पे से अपने खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। तभी लवप्रीत और मनिंदर नाम के दो लोग उससे मिले और मारपीट कर सुनसान जगह ले गए। साथ ही उसके परिवार को फोन करके जान से मारने की धमकी देकर फिरौती की मांग की। अपने बेटे की जान खतरे में देखकर परिवार ने पैसे देने की हामी भर दी। इसके बाद 6 मई की रात परविंदर को खरड़ के पास छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित परविंदर ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी को भी न बताए नहीं तो उसे जान से मार देंगे। 8 मई को उसके परिवार ने उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। परविंदर की शिकायत पर बलौंगी पुलिस ने आरोपियों में परगट सिंह, रोबिन, मनिंदर, लवप्रीत शेरा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 308(2), 127(2), 191(3), 190 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। इनमें से परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें