फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र को मिली एनएबीएल की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके मेडिकल लैब्स को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त हुई है। एनएबीएल एनएबीएल भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है। यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं का मूल्यांकन और मान्यता देता है, जिससे सटीक परिणाम देने में उनकी क्षमता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा कि यह प्रतिष्ठित मान्यता उनकी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और उच्चतम गुणवत्ता और पेशेंट केयर के मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कैंसर के इलाज में इनकी अहम भूमिका होती है। यह मान्यता होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के प्रति रोगियों और रेफर करने वाले डॉक्टरों के भरोसे को और सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें