फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक पर हमला, पुलिस पर जांच सही ढंग से नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोला गांव निवासी एक युवक पर कुछ लोगों ने रात को हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। ढकोला गांव निवासी गुरविंदर ने आरोप लगाया कि बुधवार रात वह और उसकी मां घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी दुकान बंद कर रात साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। उसी समय घर के पास रहने वाले करीब 20 लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जब उनको रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने गुरविंदर पर हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग गए। गुरविंदर और उसके साले ने बताया कि घटना के बाद उन्हें ढकोली अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब वे रात 12 बजे घटना की सूचना देने के लिए पास के ढकोली थाने में गए तो थाने में अंदर से ताला लगा हुआ था। गेट पर घंटी बजाने पर दो लोगों को अंदर जाने दिया गया, जबकि बाहर खड़ी पीसीआर में कोई नहीं था। रात को ही आरोपियों को पुलिस के साैंप दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई पुलिसकर्मी उनके पूछताछ करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें