मोहाली। फेज-11 थाना पुलिस ने नशा कर रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा और उसे खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एएसआई सुखविंदर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को सूचना मिली थी कि फेज-11 के मकान नंबर 1359/1 का रहने वाला विकास शर्मा उम्र 23 साल जो पहले से नशीले पदार्थ का सेवन करता है। वेरका बूथ सेक्टर-66 मोहाली के पास बैठकर पब्लिक प्लेस में नशे का सेवन का रहा है। पुलिस ने मौके पर रेड की और उसे काबू किया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास कोई नशा नहीं मिला। पुलिस ने फेज-6 सिविल अस्पताल में उसका डोप टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।