फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनी माजरा में रोजगार मेले में 145 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनी माजरा में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पंजाब के तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में पंजाब भर के 14 पॉलिटेक्निक कॉलेजों से 250 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें से 145 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों ने लिखित पेपर और साक्षात्कार के माध्यम से फाइनल राउंड के लिए चुना है।
इस रोजगार मेले के दौरान विभाग के अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा रविन्द्र सिंह हुंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज की प्रिंसिपल रक्षा किरण ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों का मुख्य अतिथि से परिचय कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस जॉब फेयर के दौरान सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, बी-आर्क के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्हें विभिन्न कंपनियों जैसे कि स्वराज, महिन्द्रा, गोदरेज, स्टील स्ट्रिप्स एंड विलेज डेराबस्सी, ग्लोबल इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स और वालिया क्रिएटिव आर्किटेक्ट्स ने विभिन्न पदों के लिए चयनित किया।
इसमें महिंद्रा स्वराज ने 52, गोदरेज ने 51, स्टील स्ट्रिप्स ने 19, ग्लोबल इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स और वालिया क्रिएटिव आर्किटेक्ट्स ने 33 उम्मीदवारों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें